Bhojpuri Song: शिल्पी राज का गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ रिलीज, शिव कुमार बिक्कू के साथ जमी जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:27 PM IST

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का भोजपुरी गाना 'मत पूछ मेरे मेहबूब सनम' रिलीज हो गया है। गाने को कुछ ही घंटों में एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है, जो सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। यहां देखें शिल्पी राज का गाना।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिल्पी राज का भोजपुरी गाना मत पूछ मरे रिलीज हो गया है।
  • गाने में शिल्पी राज का साथ शिव कुमार बिक्कू ने दिया है।
  • गाने को एक लाख 25 हजार से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरील आवाज से सभी के दिलों में राज करने वाली सिंगर और एक्ट्रेस शिल्पी राज (Shilpi Raj) का भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘मत पूछ मेरे मेहबूब सनम’ रिलीज हो गया है। यह गाना अपने अलग गानों की प्रस्तुति को लेकर लोकप्रिय चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में शिल्पी के साथ नए सिंगर शिव कुमार बिक्कू ने प्ले बैक सिंगिंग किया है।

Shilpi-Raj-Bhojpuri-Song

Shilpi Raj Bhojpuri Song

'मत पूछ मेरे मेहबूब सनम' गाना एक प्रेम गीत है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिव कुमार बिक्कू के साथ सोना पांडेय की केमेस्ट्री खूब रंग ला रही है। गाने को एक लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का टैग लाइन भी लोगों को लुभा रहा है, जो है, ‘हर प्रेमी गाए यह भोजपुरी रोमांटिक गीत " मत पूछ मेरे मेहबूब सनम।' गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि गाना शानदार और जानदार है। यह गाना सबों को सुनना और देखना चाहिए, जो बेहद साफ सुथरी और मनोरंजक है। ऐसे गानों से ही हमारी इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी। मुझे इसका पार्ट बन कर बहुत खुशी हो रही है।

End of Feed