Ravi Kishan की पत्नी Preeti Shukla ने Aparna Thakur के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, बोलीं 'उसने हमसे 20 करोड़ रुपये...'

Preeti Shukla Files FIR Against Aparna Thakur: भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन पर लग रहे आरोपों के बीच अब उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने उनका सपोर्ट किया है। रवि किशन को अपना पति बताने वाली औरत अपर्णा ठाकुर के खिलाफ अब प्रीति शुक्ला ने एफआईआर दर्ज करा दी है।

Preeti Shukla Files FIR Against Aparna Thakur: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही अपर्णा ठाकुर नाम की एक औरत ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया कि वो रवि किशन की पत्नी हैं। इस खुलासे के बात भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई। ऐसे में अब रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा ठाकुर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अप्रैल को की गई है।

Ravi Kishan

रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपने इस शिकायत में अपर्णा ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें धमकी दी और रुपये की मांग की। प्रीति शुक्ला ने बताया कि अपर्णा ने अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का दावा किया और उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की है। अगर उन्होंने अपर्णा को ये रकम नहीं दी तो वह रवि किशन को फर्जी बलात्कार मामले में फंसा देगी और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाएगी। हालांकि प्रीति शुक्ला ने अपर्णा की इन मांग को पूरा करने से मना किया गया तो उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अभिनेता पर झूठे आरोप लगाए।

End of Feed