रानी चटर्जी ने जिम पिक्स में फ्लॉन्ट की मिडरिफ, फिटनेस देखकर फैंस बोले 'अमेरिकन निंजा लग...'

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मिडरिफ फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। रानी चटर्जी एक वक्त काफी मोटी हो गई थीं, जिसके बाद से ही वो अपनी फिटनेस पर खास ध्यान रख रही हैं। जिम में पसीना बहा-बहाकर रानी चटर्जी ने अपनी फिटनेस में काफी सुधार कर लिया है।

Rani Chatterjee Videos: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में बताती रहती हैं। रानी चटर्जी कभी अपनी जिम पिक्स तो कभी अपनी वेकेशन पिक्स के जरिए फैंस का मन बहलाती रहती हैं। अगर अदाकारा की लेटेस्ट पिक्स की बात करें तो वो उन्होंने जिम से शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी एक वक्त काफी हेल्दी हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करने का फैसला किया और कुछ ही महीनों में लोगों को चौंका दिया। रानी चटर्जी वजन कम करने के बाद से ही लगातार जिम में पसीना बहा रही हैं और फोटोज के जरिए अपने फैंस को भी प्रेरित कर रही हैं।

Rani Chatterjee

रानी चटर्जी ने जिम पिक्स में फ्लॉन्ट की मिडरिफ

अदाकारा रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई जिम पिक्स शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मिडरिफ फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। रानी चटर्जी की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं क्योंकि वो पहले से काफी फिट लग रही हैं। एक वक्त मोटापे की चपेट में आ चुकी रानी चटर्जी इस वक्त काफी फिट हैं, जिन्हें देखकर फैंस भगवान को शुक्रिया कह रहे हैं। एक वक्त था जब मोटापे की वजह से रानी चटर्जी का करियर खत्म माना जा रहा था लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने न केवल अपना करियर रिवाइव कर लिया है बल्कि फैंस के अंदर भी उत्साह भर दिया है कि वो उन्हें कुछ और सालों तक फिल्मों में हीरोइन के रूप में देख पाएंगे।

End of Feed