Khesari Lal Yadav's Rang De Basanti First Look: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। इस समय अभिनेता एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) का निर्माताओं ने फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म से सामने आया खेसारी लाल यादव का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैन्स की बेताबी ओर बढ़ गई है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव को एकदम अलग और धांसू अवतार में देखा जाएगा।
'रंग दे बसंती' के पोस्टर में खेसारी लाल यादव भक्त की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को प्रेमांशु सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और यह रोशन सिंह द्वारा निर्मित है। खेसारी लाल यादव के अलावा फिल्म में राज प्रेमी, मीर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, ज्योति कलश, संजय महानंद, रीना रानी, श्रद्धा नवल, सुजान सिंह, सोनू पांडे, रितु चौहान, रिंकू भारती, नेहा पाठक, खुशबू यादव, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, सूर्या द्विवेदी और निकिता भारद्वाज जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म म्यूजिक ओम झा दे रहे हैं और गानों के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, राकेश निराला, डॉक्टर कृष्णा एन शर्मा और सत्या सावरकर द्वारा लिखे जाएंगे। फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा खेसारी लाल यादव हिंदी, अवधी और हरयाणवी भाषा में भी काम कर चुके हैं। फैन्स को खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक पसंद आया है।
