Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक की रिकॉर्ड मशीन बन चुके पावर स्टार पवन सिंह का नवरात्रि में एक और देवी गीत वायरल हो गया है। गीत के बोल हैं 'माई मोरी अंगना में अईली' है। गाने में पवन सिंह खुद को भाग्यशाली बात रहे हैं कि देवी दुर्गा का उनके आंगन में आगमन हुआ है। यह गीत इसी थीम पर है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का जादू कुछ इस कदर चल रहा है कि महज कुछ ही दिनों में इसे छह मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं।
Pawan Singh Navratri Song
गीत 'माई मोरी अंगना में अईली' के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह तो नज़र आ ही रहे हैं। उनके साथ में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही एक्ट्रेस नीलम गिरी भी नजर आ रही हैं। गाने को 66 लाख 51 हजार से अधिक व्यूज मिल गए हैं, जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिलीज होने के एक दिन बाद ही गाना यूट्यूब पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। पवन सिंह ने कहा कि, 'बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूं।'
Pawan Singh Song
बेस्ट वन म्यूजिक चैनल पर हुआ रिलीज
पवन सिंह आगे कहते हैं, ' माता रानी सबका कल्याण करें और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है।' इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, और वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। इस गाने को सतीश तनेजा और गोल्डी तनेजा ने प्रोड्यूस किया है। गाने को कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। डीओपी विनय पाल और श्रवण त्यागी हैं। इस गाने का म्यूजिक बेहद सौम्य और भक्तिमय है। गाना बेस्ट वन म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
पवन सिंह का इससे पहले नवरात्रि स्पेशल गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज हुआ था। इस गाने को भी एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए थे। गाने में पवन सिंह ने श्रृंगार का वर्णन किया है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म प्यारी चांदनी, कैसे हो जाला प्यार और धर्मा में नजर आएंगे।
