Pala Satake Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी फैन्स उनकी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं। इसी बीच पवन सिंह की फिल्म 'सरकार राज' का एक गाना 'पाला सटाके' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ मोनालिसा नजर आ रही हैं। दोनों की सिजलिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस गाने को ट्यूब पर अब तक 19,144,304 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इसका धांसू म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। आपको पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी पर फिल्माया गया ये भोजपुरी गाना कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी दे सकते हैं।
यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...
