Namrata Malla Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने अदाओं को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड डांस मूव्स के साथ वीडिया शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस का हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी में लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बीच किनारे भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Namratta Malla Viral Video (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Vidyut Jammwal की न्यूड फोटो देख हैरान हुए यूजर्स, बोले- रणवीर सिंह का असर हो गया है...
एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी के साथ अपने लुक को मिनमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस ने बिकिनी के साथ येलो कलर के सनग्लासेस को पेयरअप किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बीच किनारे चलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ' चढ़ल जवानी रसगुल्ला' गाना बज रहा है।
नम्रता मल्ला का डांस वीडियो हुआ वायरल
एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी के म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं। एक्ट्रेस का पवन सिंह के साथ लाल घाघरा खूब फेमस हुआ था। इस गाने ने नम्रता की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में पवन सिंह संग नए गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस पवन संग जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
