Meherban: मेगाश्री पर 'मेहरबान' हुए Khesari Lal Yadav, शुरू की नई फिल्म की शूटिंग

Khesari Lal Yadav Starts Shoot for Meherban: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी आने वाली फिल्म 'मेहरबान' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी मेगाश्री ने एक फोटो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच शेयर की है।

Khesari Lal Yadav Starts Shoot for Meherban: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने बड़े परदे पर दर्शकों के बीच धमाल मचाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खेसारी लाल यादव इस समय एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आने वाले दिनों खेसारी लाल यादव एक साथ कई फिल्में रिलीज कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज देंगे। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक खेसारी लाल यादव ने अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेहरबान' (Meherban) की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग से सेट से सामने आई एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Khesari Lal Yadav and Megashree

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव ने नई फिल्म 'मेहरबान' की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस मेगाश्री नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शुरू की है। मेगाश्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म के सेट से एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक्टर्स की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।

End of Feed