खेसारीलाल यादव के पहले भोजपुरी-बांग्ला गाने ने मचाई धूम, करोड़ों व्यूज के साथ यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 01:10 AM IST

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का भोजपुरी और बंगाली मिक्स गाना बोंधु तीन दिन 2.0 रिलीज हो गया है। खेसारी के इस गाने को यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। यहां देखें ये गाना।

KEY HIGHLIGHTS
  • खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हो गया है।
  • खेसारी लाल यादव के गाने का नाम हैं बोन्धु तीन दिन।
  • खेसारी लाल यादव के गाने को डेढ़ करोड़ व्यूज मिल गए।

Khesari Lal Yadav Bondhu Teen Din 2.0 Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' तेजी से वायरल हो रहा है। सारेगाम हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी और बंगाली ऑडियंस का भी प्यार मिल रहा है। इस वजह से गाना लगभग डेढ़ करोड़ व्यूज के साथ नंबर म्यूजिक सेक्शन में यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब भोजपुरी और बांग्ला संगीत का समागम देखने मिल रहा है।

Khesari-Lal-Yadav

Khesari Lal Yadav

गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' में खेसारी लाल यादव का शिल्पी राज ने साथ दिया है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि बंगाल और बिहार का एक दूसरे से अन्योनाश्रय संबंध रहा है, जिसे समर्पित हमारा यह गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' है। हमारा गाना रिलीज हो चुका है और यह खूब सुना भी जा रहा है। यह भोजपुरी और बांग्ला भाषा के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कुछ नया करने की सोचता हूं। अब तक बंगाल के लोगों के साथ कई फिल्म किए थे। यहां शूट किया था। लेकिन जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझे ये मौका दिया कि हम संगीत के माध्यम से दोनों संस्कृति के बीच सेतु बनाएं, तो मुझे लगा ये बेहतरीन होगा।

End of Feed