'Tujhko Hi Dulhan Banaonga' Shooting Wraps Up: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अक्सर अपने नए प्रोजेक्ट्स के कारण छाई रहती हैं। एक्ट्रेस को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार काजल राघवानी ने अपनी आने वाली फिल्म 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा' (Tujhko Hi Dulhan Banaonga) की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में 'तुझको ही दुल्हन बनाऊं' की पूरी टीम ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से फैन्स के बीच साझा की है।
काजल राघवानी के साथ फिल्म 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा' में भोजपुरी एक्टर जय यादव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जय यादव को पूरी टीम के साथ चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा की शूटिंग खत्म। पूरी कास्ट और क्रू को धन्यवाद। सभी को मेरी ओर से प्यार।' इस फिल्म में जय यादव और काजल राघवानी की बोल्ड केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं।
काजल राघवानी और जय यादव स्टारर की ज्यादातर शूटिंग उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर की गई है। दोनों पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। ईस फिल्म को अजय कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता नवीन शर्मा है और इसे सभा वर्मा ने लिखा है। फिल्म में जय और काजल के अलावा अवधेश मिश्रा, सुजन सिंह, कृष्णा कुमार, और बबलू खान प्रिय वर्मा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
