भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सभी की आंखों से आंसू बहने लगे हैं। लोगों का मानना है कि ज्योति सिंह ने ये वीडियो पवन भैया के लिए शेयर किया है ताकि वो ये देख पाएं कि उनके बिना ज्योति कितनी तड़प रही हैं। ज्योति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो वायरल होते हैं लेकिन उनका ये वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में ज्योति सिंह अपने दिल का हाल बयां करती दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें: नमाज के फायदे बताकर ट्रोल हुईं 'शार्क टैंक' की Namita Thapar, मिली भद्दी गालियां; अब सपोर्ट में आया ये TV एक्टर)
Jyoti Singh posted a heart breaking video for Pawan Singh (Image Source: Jyoti Singh Instagram)
ज्योति सिंह ने नए वीडियो में बयां किया दर्द-ए-दिल
ज्योति सिंह ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें हम तेरे प्यार में सारा आलम... पीछे बजता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो मेों ज्योति सिंह बहुत ही उदास हैं, जिस कारण लोगों का दिल रो उठा है। लोगों का मानना है कि ज्योति सिंह इस वीडियो के माध्यम से पवन सिंह को बताना चाहती हैं कि वो उन्हें ना छोड़ें क्योंकि वो उनके साथ ही रहना चाहती हैं। फैंस लगातार इस वीडियो के नीचे कमेंट कर रहे हैं और ज्योति सिंह का सांत्वना दे रहे हैं। एक फैन ने वीडियो के नीचे लिखा है, "दीदी आपको ऐसे देखकर बहुत बुरा लग रहा है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "पवन भैया प्लीज दीदी को घर ले आओ...।" (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla के लिए ऐतिहासिक रहा 5th डे, Akshay Kumar ने तोड़ा ओ'रोमियो-मर्दानी 3 का गुरूर)
कोर्ट में है ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक का मामला
पवन सिंह और ज्योति सिंह ने घरवालों की मर्जी से एक-दूसरे के साथ घर बसाया था लेकिन इनकी पारिवारिक जिंदगी बहुत अच्छी नहीं रही। थोड़े ही समय बाद इन दोनों में विवाद होने लगे और बात तलाक तक पहुंच गई है। पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला इस वक्त कोर्ट में चल रहा है। बताया जाता है कि पवन सिंह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं जबकि ज्योति सिंह इस रिश्ते को बचाना चाहती हैं। इस बीच ज्योति सिंह का ये वीडियो आना लोगों की आंखें नम कर रहा है।
