Pawan Singh-Priya Raghuvanshi's New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) अपने नए-नए सॉन्ग्स के चलते छाए रहते हैं। यही वजह है कि पवन सिंह की लोकप्रियता में हर दिन बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। इसी बीच पवन सिंह का नया गाना 'छिल देबू का' (Chil Debu Ka) यूट्यूब पर रिलीज होते ही फैन्स के बीच धमाल मचा रहा है। यह गाना यूट्यूब पर आते ही पवन सिंह के फैन्स की पहली पसंद बन गया है। इतना ही फैन्स बार-बार इस गाने का वीडियो देख खुद को एंटरटेन कर रहे हैं। इस गाने की वजह से पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' के मेकर्स से 1 करोड़ रुपये बोनस मिलने की खबरों को Rakesh Bedi ने किया खारिज, बोले 'अकाउंट में नहीं...')
पवन सिंह का नया गाना हुआ वायरल (Pic Credit: Grab From You Tube)
छा गई पवन सिंह-प्रिया रघुवंशी की यह जोड़ी
पवन सिंह के साथ 'छिल देबू का' (Chil Debu Ka) गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह और प्रिया रघुवंशी के डांस मूव्स भी कमाल है, जिसके हुकस्टेप्स फैन्स कॉपी करने में लगे हुए हैं। यूट्यूब रिलीज होते यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह गाना व्यूज के मामले में 100 मिलियन के पार जाने वाला है।' (इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2 OTT Release Date: जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी विपुल शाह की सोशल क्राइम ड्रामा)
पवन सिंह और प्रिया रघुवंशी के इस गाने को आरवीएफ यूट्यूब चैनल पर मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है। गाने की तारीफ करते हुए फैन्स थक नहीं रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी और निक्की निहाल ने मिलकर लिखे हैं। गाने का जबरदस्त म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। खास बात यह है कि गाने को मिल रहे रिसपॉन्स को देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है।
