वेब सीरीज

The Kerala Story 2 OTT Release Date: जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी विपुल शाह की सोशल क्राइम ड्रामा

The Kerala Story 2 OTT Release Date: उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया की सोशल क्राइम ड्रामा बेस्ड मूवी 'द केरल स्टोरी 2' को मेकर्स ने 70 दिनों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है।

Image

इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'द केरला स्टोरी 2' (Pic Credit: Instagram)

The Kerala Story 2 OTT Release Date: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी सोशल क्राइम ड्रामा बेस्ड मूवी 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyond) 27 फरवरी के दिन रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी की कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। रिलीज होने के बाद यह फिल्म अपने कंटेंट को लेकर काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म पर विवाद खड़ा हो गया था और इसकी खूब आलोचना हुई थी। इतना ही नहीं इस मूवी की कानूनी जांच हुई और इस पर सांप्रदायिक प्रोपेगैंडा फैलाने के आरोप भी लगे। इन चीजों मुद्दों के बाद भी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' को मेकर्स ने ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय लिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़)

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'द केरला स्टोरी 2'

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyond) को साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल बताया गया। आज यानी 24 अप्रैल को मेकर्स ने लगभग 70 दिनों के बाद इसे ऑनलाइन रिलीज करने की घोषणा की। यह मूवी साल 2026 में 8 मई के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। 2 घंटे 11 मिनट लंबी इस मूवी को अब घर बैठे दर्शक देख पाएंगे। (इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 3' बनने की सच्चाई से इन एक्टर्स ने उठाया पर्दा, दर्शकों की शंका भी कर डाली दूर)

The Kerala Story 2 Stream on This Date

The Kerala Story 2 Stream on This Date

कई मुद्दों को दिखाती है फिल्म

'द केरला स्टोरी 2' की कहानी कथित 'लव जिहाद', जबरन धर्म परिवर्तन और युवा हिंदू महिलाओं के सुनियोजित शोषण जैसे सेंसटिव सब्जेक्ट पर बेस्ड है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने एवरेज कमाई की थी। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला, युक्तम खोलसा और अलका अमीन सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article