Bhojpuri Chhath Song: छठ पर सबसे ज्यादा बजता है शारदा सिन्‍हा का गीत 'केलवा के पात पर', देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:25 PM IST

Sharda Sinha Bhojpuri Chhath Geet Kelva Ke Paat Par: छठ पर्व से पहले जानी मानी गायिका शारदा सिन्‍हा का छठ गीत यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। यह गाना आपको मंत्रमुग्‍ध कर देगा।

Sharda Sinha Bhojpuri Chhath Song Viral: छठ पर्व, छइठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत दीपावली के 6 दिन के बाद से शुरू होती है। इस साल छठ व्रत की शुरुआत शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 से नहाए खाय के साथ हो रही है। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। छठ पर्व से पहले यूट्यूब पर जानी मानी गायिका शारदा सिन्‍हा का छठ गीत केलवा के पात पर ने धूम मचा दी है। यूट्यूब पर यह गाना 49,204,772 बार देखा जा चुका है। शारदा सिन्‍हा ने इस गाने में अपनी आवाज से ऐसी मिठास घोली है कि सुनने वाले मंत्रमुग्‍ध हो रहे हैं। यह गाना एलबम छठी मईया से लिया गया है और इसके बोल शारदा सिन्‍हा, नरेश सिन्‍हा ने लिखे हैं।

Bhojpuri Chhath Song: छठ पर सबसे ज्यादा बजता है शारदा सिन्‍हा का गीत 'केलवा के पात पर', देखें वीडियो
End of Feed