Akanksha Puri latest Video: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आकांक्षा पुरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जिम करते दिखाई दे रही थी। इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोग ये चर्चा करने लगे थे कि खेसारी और आकांक्षा के बीच कुछ चल रहा है। इस बीच अब आकांक्षा पुरी ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने खेसारी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
pic credit-instagram
खेसारी लाल यादव से प्यार करती हैं आकांक्षा पुरी
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और खेसारी का रिश्ता काफी मजबूत है। आकांक्षा ने कहा, 'खेसारी जी मेरे लिए बहुत स्पेशल है मेरे दिल के बहुत करीब है। कोई भी कुछ भी कहे इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। खेसारी लाल यादव के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ काम का नहीं है....पहले से रिश्ता है। दोस्तों में तो मजाक मस्ती चलती है अब बाकी लोग क्या कह रहे है मुझे नहीं पता। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं एक आर्टिस्ट और दोस्त के तौर पर..वो मेरे लिए बहुत खास है।'
खेसारी लाल यादव का इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी। इसके बावजूद भी खेसारी ने कई एक्ट्रेसेस को डेट किया था। एक समय पर खेसारी ने एक्ट्रेस काजल राघवानी को अपना दिल दे दिया था। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला हालांकि फिर वे अलग हो गए। खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाती हैं। वो हर मामले में सुपरस्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। खेसारी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
