पवन सिंह ने की सुपर बाइक की सवारी, वीडियो देख लोग बोले- 'धूम 4 के लिए डन करो'

Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सुपर बाइक की सवारी कर रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि मेकर्स पवन सिंह को धूम 4 के लिए कास्ट कर लें।

Pawan Singh Video: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे देश में अलग पहचान बनाई है। यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरा भारत उन्हें प्यार करता है। पवन सिंह आज जिस जगह है वहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। पवन सिंह ने अपनी सिंगिंग से करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। वहीं पवन सिंह एक अच्छे एक्टर भी हैं। आजकल पवन सिंह सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहे हैं। पवन सिंह का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

Pawan Singh Video Image Source- Instagram

पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी वर्ल्ड के सलमान खान यानी पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सुपर बाइक की सवारी कर रहे हैं। पवन सिंह का ये कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पवन के नए रील वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पवन भैया को धूम 4 में लिया जाए।' दूसरे ने लिखा, ' भोजपुरिया राजा पवन सिंह।' बता दें कि पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। उनका हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

End of Feed