भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दर्दभरा सॉन्ग 'कौन ठगवा नगरियां लूटल हो' हुआ रिलीज, मिले इतने व्यूज

Pawan Singh New Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपना जलवा बिखेरा है। इस बीच पवन सिंह का नया सॉन्ग 'कौन ठगवा नगरियां लूटल हो' रिलीज हो गया है, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस गाने को सुनकर आप पक्का भावुक हो जाएंगे।

Pawan Singh New Song Release: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह के गाने को यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पसंद किया जाता है। पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपना परचम लहराया है। उनके सॉन्ग 'तू आई नहीं' ने लोगों के दिलों को जीत लिया था। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पवन सिंह ने इस बार इमोशनल गाना गाया है, जिसे सुन आपका कलेजा फट जाएगा।

pawan singh song

पवन सिंह का नया गाना रिलीज

आशी म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह का नया सॉन्ग 'कौन ठगवा नगरियां लूटल हो' रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह अपनी प्रेमिका की याद में तड़प रहे है। गाने में पवन सिंह अपनी अगवा हुई प्रेमिका को ढूंढ रहे हैं। पवन सिंह के इस सॉन्ग को सुनकर आपको भी अपनी महबूबा की याद आ जाएगी। बता दें कि चंद घंटों में ही पवन सिंह के गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोग जमकर इस सॉन्ग पर प्यार बरसा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 'कौन ठगवा नगरियां लूटल हो' के बोल प्रफुल तिवारी ने लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने इसमें म्यूजिक दिया है।

End of Feed