Bhojpuri Song Raja Ji: जानी मानी भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का नया गाना राजा जी रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर Meet Bros ने गाया है। इस गाने को बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है और यह गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। 27 अक्टूबर को रिलीज हुए इस गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना शादी के माहौल पर फिल्माया गया है जिसमें वह दुल्हन की सहेली के रोल में नजर आ रही हैं। वह उनके सीने पर बना टैटू सबको दीवाना बना रहा है। शादी में मौजूद लोग उनके टैटू की एक झलक पाने को बेकरार नजर आ रहे हैं। इस गाने में उर्वशी की अदाएं और उनका डांस कातिलाना नजर आ रहा है। गाने के बोल सुरजीत यादव ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक Meet Bros का है।
भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने Meet Bros के साथ गाया गाना Raja Ji, उर्वशी रौतेली की अदाओं ने बनाया दीवाना
- Agency by: Agency
- Updated Oct 29, 2022, 05:01 PM IST
Bhojpuri Song Raja Ji: जानी मानी भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंंह का नया गाना राजा जी रिलीज हो गया है। इस गाने को उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है। गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
End of Feed
