Pawan Singh touch Anjali Raghav's Waist: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह( Pawan Sing) चर्चा में बने ही रहते हैं। कभी अपने गानों के चलते तो कभी अपने विवादों की वजह से, वह हेड्लाइन में आ ही जाते हैं। एक बार फिर से पवन सिंह को उनकी हरकत की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल स्टेज पर पवन सिंह ने अपनी को-स्टार को इस तरीके से छुआ कि हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो के बाद लोग कह रहे हैं कि उन्हें बिल्कुल भी तमीज नहीं है।
Image Source: x handle
पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव( Anjali Raghav) और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह( Pawan Singh) साथ में नजर आ रहे हैं। अंजली राघव अपने फैंस से बात कर रही है, दूसरी तरफ पवन सिंह उनकी कमर को बार-बार छू रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पवन सिंह अंजली राघव की कमर को टच कर रहे हैं। एक बार तो वह उनका हाथ ऊपर करने को कहते हैं, एक्ट्रेस भी काफी असहज महसूस कर रही है। वह उन्हें बार-बार रोकती भी नजर आ रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों ने पवन सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें "छिछोरा" का टैग दिया है। यही नहीं एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, " पवन सिंह को बिल्कुल भी तमीज नहीं है, एक्ट्रेस असहज हो है फिर भी आप वही हरकत कर रहे हो"।
बताते चले कि पवन सिंह का कहना है कि अंजली राघव की कमर पर कोई कीड़ा था, जिसे वह हटाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
