Rinku Ghosh Saree look: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रिंकू घोष अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रिंकू घोष की हर अदा पर लाखों लोग फिदा हैं। रिंकू घोष की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इसलिए रिंकू घोष भी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच रिंकू घोष की नई फोटोज सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रही हैं। फोटोज में रिंकू घोष ब्लू साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। आइए नजर डालते हैं फोटोज पर...
pic credit- rinku ghosh (instagram)
रिंकू घोष ने दिखाई किलर अदाएं
भोजपुरी वर्ल्ड की क्वीन रिंकू घोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लू साड़ी में एक से एक पोज देती दिखाई दे रहे हैं। रिंकू घोष का हर एक पोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रिंकू घोष की खूबसूरती को देख लोग मदहोश हो गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि रिंकू ने अपने अंदाज से सबको क्लीन बोल्ड कर दिया है। रिंकू की तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' आज भी आप भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती हो।'
इंटरनेट पर छाई रहती हैं रिंकू घोष
मालूम हो कि रिंकू घोष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रिंकू घोष ने मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे बड़े सितारों के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि, रिंकू ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। उन्होंने ओमान के बिजनेसमैन अमित दत्ता रॉय से शादी की थी, लेकिन अब वह फिर से एक्टिंग वर्ल्ड में वापसी करने वाली हैं। रिंकू के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
