आज कल के समय में जब कंटेंट की भरमार है। ऐसे में ऑडियंस के लिए कुछ नया लेकर आना ही फिल्म को सफल बनाने का एकमात्र समाधान है। थ्रिलर फिल्में हमेशा से ही ऑडियंस को पसंद आती है। लेकिन पिछले कुछ समय से कोई ऐसी थ्रिलर फिल्म नहीं आयी जिसको देखकर ऑडियंस पूरी तरह से अचंभित हो जाए।
कुछ समय पहले फिल्म 'आलिया बसु गायब है' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तो उसने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी थी और फाइनली फिल्म अब रिलीज़ हो गयी है और यह फिल्म पूरी तरह से ऑडियंस की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।
आलिया बसु गायब है' सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर नहीं है, बल्कि यह इंसानी स्वभाव की गहराई को भी दिखाती है। यह एक सोचने पर मजबूर करने वाली थ्रिलर है जो क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी दर्शकों के दिमाग में बसी रहती है।
'आलिया बसु गायब है' फिल्म दीपक और विक्रम की कहानी पर आधारित है, जो पूर्व अपराधी हैं और एक धनी व्यवसायी गौतम बसु की बेटी आलिया का अपहरण कर लेते हैं। लेकिन दीपक के छिपे हुए इरादों से विक्रम पूरी तरह अनजान है। आलिया अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है और अपने पिता से मदद की गुहार लगाती है। जब अपहर्ता फिरौती के लिए तय किए गए स्थान पर पहुंचते हैं, तो उन्हें एक बड़ा झटका मिलता है। इन्ही सब ट्विस्ट और टर्न के साथ रोमांच से भरपूर यह कहानी अंत तक आपको बांध कर रखती है।
फिल्म में विनय पाठक, राइमा सेन और सलीम दीवान जैसे अनुभवी अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी भूमिकाओं में बेजोड़ समर्पण दिखाया है। सलीम दीवान के रूप में बॉलीवुड को एक नया उभरता सितारा मिल गया है। उन्होंने अपने थिएटर के अनुभवों का बेहतरीन उपयोग करते हुए अपने किरदार को पूरी तरह जीवित किया है। उनका अभिनय थिएटर और फिल्म के बीच एक बेहतरीन पुल की तरह काम करता है, और उनके प्रदर्शन ने फिल्म को नया आयाम प्रदान किया है।ऑडियंस के लिए सलीम पूरी तरह से एक सरप्राइज पैकेज साबित हुए है और अब हर कोई उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहा है।
राइमा सेन ने आलिया के किरदार में अपनी सुंदरता और अभिनय कौशल से एक नया जीवन संचारित किया है, जबकि विनय पाठक ने अपने चरित्र में पूरी तरह समाहित होकर उसकी गहराई को प्रभावी ढंग से दर्शाया है। अन्य कलाकारों ने भी अपनी-अपनी भूमिकाओं को पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाया है।
निर्देशन की बात करें तो, प्रीति सिंह ने 'आलिया बसु गायब है' के जरिए पहली बार फीचर फिल्म का निर्देशन किया है। पहले उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म 'द लवर्स' का निर्देशन किया था, लेकिन 'आलिया बसु गायब है' उनके लिए खास महत्व रखती थी। इस फिल्म के लिए उनकी मेहनत पूरी तरह से दिख रही है। ।फिल्म के हर पहलू में उनकी लगन और परिश्रम साफ नजर आता है। यही वजह है कि 'आलिया बसु गायब है' को दर्शकों के लिए एक दिलचस्प और रोमांचकारी अनुभव बनाने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है।
दूसरी थ्रिलर फिल्मों से हटकर अगर कुछ देखना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांध कर रखेगी। फिल्म आपको फुल पैसा वसूल एंटरटेनमेंट देगी।
Yash,Nayanthara,Kiara Advani,Tara Sutaria,Huma Qureshi
3D Action
3 hr 14 mins
Emraan Hashmi,Disha Patani,Shabana Azmi,Suvinder Vicky,Puran Gabbi,Vijayant Kohli
Sunny Deol,Shabana Azmi,Karan Deol,preity zinta
History
2 hr 40 mins