फर्जी MMS वायरल करने वालों की अक्षरा सिंह ने लगाई क्लास, कहा- 'बहुत हिम्मती हूं, नहीं पड़ता है कोई फर्क'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:32 PM IST

Akshara Singh MMS: अक्षरा सिंह का एक फर्जी एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एमएमएस के साथ दावा किया गया कि इसमें नजर आने वाली लड़की अक्षरा सिंह हैं। अब अक्षरा सिंह ने फेसबुक में लाइव आकर एमएमएस वायरल करने वाले लोगों पर निशाना साधा है। अक्षरा ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फर्जी एमएमएस वायरल हुआ था।
  • अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर भड़ास निकाली है।
  • अक्षरा ने कहा ये लोग घर की महिलाओं की इज्जत को नीलाम कर सकते हैं।

Akshara Singh on Viral MMS: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक फर्जी एम.एम.एस वायरल हुआ था। इसके बाद अक्षरा ने इस एमएमएस शेयर करने वालों पर निशाना साधा था। अक्षरा सिंह ने अब फेसबुक पर लाइव आकर एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली है। अक्षरा ने कहा कि कुछ लोग पैसों के लिए अपनी मां, बहन और बेटियों की आबरू को तक नीलाम कर सकते हैं। अपने फेसबुक लाइव के साथ अक्षरा ने लिखा, 'तुमसे डरकर लाइव नहीं आई हूं। आम लड़कियां परेशान न हो, उन पर कोई आंच ना आए इसलिए लाइव आई हूं।'

Akshara-Singh

Akshara Singh

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने फेसबुक लाइव में आकर कहा, 'आप सभी लोग ऐसे लोगों से सावधान रहें। आप और हमारे जैसे लोग ऐसी चीजों पर रोक लगाएं। मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से मैं बहुत ज्यादा हिम्मती हूं। मुझे कोई भी चीजें अपने काम के प्रति फोकस को कम नहीं कर सकता है। लेकिन, आम लड़कियों के लिए ये बेहद घातक हो सकता है। ये लोग किसी आम लड़की की जिंदगी के साथ खेल सकते हैं। आपके घर की महिलाओं के साथ ऐसा कुछ भी न हो।'

End of Feed