निरहुआ ने खेसारी लाल यादव पर किया पलटवार, तो चुनाव में हार के बाद अभिनेता ने कहा 'हम आह भी करते हैं...'

Khesari Lal Yadav on Nirahua: बिहार में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के रिश्तों में सुधार नजर नहीं आ रहा है। एक पॉडकास्ट में निरहुआ के पलटवार के बाद अब खेसारी ने भी एक्स अकाउंट पर ट्वीट के माध्यम से अभिनेता पर हमला बोला है।

Khesari Lal Yadav on Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर खेसारी लाल यादव ने आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव ने प्रचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। खेसारी लाल यादव को लग रहा था कि उन्हें इस सीट पर तगड़ी जीत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खेसारी को तकरीबन 7600 वोटों से हार इस चुनाव में हार मिली। इस हार के बाद अब खेसारी लाल यादव ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी हार को बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिनेश लाल यादव ने भो एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव को काफी कुछ कहा था।

Nirahua vs Khesari

Pics Credit: Instagram

खेसारी के पोस्ट से मची खलबली

खेसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता… अरे भाई, पार्टी में पद के लिए इतना बेचैनी नईखे ठीक हो। कचरा इतना मत करो कि साफ करने में घिन लगे।' खेसारी लाल यादव के इस ट्वीट ने राजनीतिक माहौल फिर गर्म कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस पोस्ट के माध्यम से खेसारी ने निरहुआ और रवि किशन पर तगड़ा पलटवार कर दिया है। खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों के बीच खलबली मचा दी है।

End of Feed