शादी से पहले ही मां बनना चाहती हैं Aamrapali Dubey, निरहुआ बोले- 'ये आसान नहीं...'

Aamrapali Dubey Update: भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ बातचीत में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने शादी से पहले मां बनने की इच्छा जाहिर कर सभी को चौंका दिया।

भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने निरहुआ (Nirahua) संग बातचीत में ऐसी बात कह दी कि लोग दंग रह गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं आम्रपाली दुबे ने ऐसा क्या कह दिया...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल, Kajal Raghwani संग लड़ाई के बाद Amrapali Dubey बोलीं, 'दूसरों पर लांछन लगाने...')

aamrapali dubey nirahua pic

आम्रपाली दुबे ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-instagram/chatgpt)

आम्रपाली दुबे ने किया बड़ा खुलासा

आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' में बताया कि मां बनने की इच्छा उनके मन में बचपन से ही है। उन्होंने कहा कि जब भी वह छोटे बच्चों को देखती थीं, उन्हें गोद में उठाकर प्यार करने का मन करता था। अपने रिश्तेदारों के बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें हमेशा उनकी देखभाल करने की खुशी मिलती थी। उन्होंने कहा कि वह बच्चों की पूरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं, यहां तक कि उनका डायपर बदलने जैसे काम भी आसानी से कर सकती हैं। आम्रपाली ने कहा कि पहले उन्हें लगा था कि यह सिर्फ एक भावनात्मक एहसास है, लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि यह उनकी दिल से निकली इच्छा है। उन्होंने कहा कि उनके अंदर जो प्यार और ममता है, उसे वह एक बच्चे के साथ बांटना चाहती हैं। उनके लिए मां बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सपना है।

End of Feed