Aamrapali Dubey ने मां Usha के जन्मदिन पर लिखा प्यार भरा नोट, शेयर की फोटो

Aamrapali Dubey's Mother Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने कुछ देर पहले अपनी मां उषा दुबे को 59वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है। आम्रपाली ने एक नोट साझा करते हुए यह भी लिखा कि आपके जैसी मां का मुझे आशीर्वाद मिला और इसकी बहुत आभारी हूं।

Aamrapali Dubey's Mother Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को फैन्स के बीच लाइमलाइट में बने रहना बखूबी आता है। इतना ही आम्रपाली दुबे को फैन्स भोजपुरी एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव के अपोजिट रोल निभाने के लिए भी जानते हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए आम्रपाली दुबे ने अपनी मां उषा दुबे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा नोट साझा किया है।

Aamrapali Dubey's Family

आम्रपाली दुबे ने मां उषा दुबे के जन्मदिन पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'मेरी सुपर मॉम को जन्मदिन की बधाई, जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं मुझे एहसास हो रहा है कि हमारे एक साथ बिताए पल कितने कीमती हैं। केवल आपका एक हग मुझे मेरे सारे से दूर कर देता है। उससे आपका आशीर्वाद मिलाता है और मुझे ताकत मिलती है। मैं भगवान कृष्ण की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे सबसे मजबूत, सबसे बहादुर, सबसे प्यारी और विचारशील मां का आशीर्वाद दिया। 59वें जन्मदिन की बधाई हो मम्मा। 59 साल की उम्र में भी आपके लिए उम्र एक नंबर ही है।'

आम्रपाली दुबे इस फोटो में ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कमेंट सेक्शन में आम्रपाली दुबे के फैन्स ने भी उनकी मां उषा को उनके जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें आम्रपाली दुबे आने वाली दिनों में कई भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देंगी।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed