Protest Against Bollywood Movies: पठान से पहले बॉलीवुड की इन फिल्मों ने भी झेला है विरोध

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 17, 2022, 11:16 PM IST

Protest to Films Before Pathan: फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका की बिकनी के रंग पर बवाल अब बड़ा रूप ले चुका है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्त मिश्रा ने बयान दिया है कि वह फिल्म को अपने प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे। अयोध्या के महंत राजू दास का भी बयान आ चुका है कि फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों को फूंक दो। दूसरी ओर शाहरुख खान ने स्पष्ट कहा है कि वह फिल्म को लेकर पॉजिटिव रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने में दीपिका ने पहनी है भगवा रंग की बिकनी
  • देश भर में हफ्ते भर से दीपिका की बिकनी के रंग को लेकर हो रहा विरोध
  • इस साल अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी फिल्म का हुआ है विरोध

Bollywood controversy movies: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर मूवी पठान का विरोध बढ़ता जा है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। इस पर देश भर में बवाल मचा है। फिल्म को रिलीज नहीं होने तक की धमकी दी जा रही है, लेकिन इससे पहले भी दीपिका की कई फिल्मों का विरोध हुआ है। यह फिल्में सुपरहिट भी हुईं हैं। इस साल पठान से पहले अन्य कलाकारों की फिल्मों का जमकर विरोध हुआ है।

Protest Against Bollywood Movies.

बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकनी पहनी दीपिका पादुकोण, जिस पर विवाद गहराया हुआ है

फिल्म शमशेरा

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा पर भी विवाद हुआ था। शमशेरा में विलन का किरदार निभा रहे संजय दत्त के लुक पर बवाल शुरू हुआ था। संजय दत्त के ललाट पर लाल टीका लगा था, जिस पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाकर विवाद गहराया था। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी विरोध हुआ था। फिल्म के एक सीन में रणबीर मंदिर में जूता पहने प्रवेश करते हैं, जिसका विरोध किया गया था। फिल्म के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ी थी। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का भी विरोध हुआ था। फिल्म के निर्माता पर सम्राट पृथ्वीराज का अपमान करने का आरोप लगा था। इस फिल्म को भी रिलीज न होने देने की धमकी मिली थी।

End of Feed