Bihar Chunav, VIP प्रत्याशी : सियासी सुर कितना साध पाएंगी मैथिली ठाकुर? अलीनगर बन गई है हॉट सीट

मैथिली कुछ दिनों पहले भाजपा में शामिल हुईं और चुनाव के लिए पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की, उसमें उनका नाम था। मैथिली का यह पहला चुनाव है। राजनीति और चुनाव से उनका अब तक कोई नाता नहीं रहा है लेकिन टिकट मिलने के बाद उन्होंने अलीनगर का विकास करने और इसका नाम बदलकर सीतानगर करने की बात कही है।

Alinagar Assembly Seat 2025: बिहार विधानसभा में हर बार की तरह इस बार भी कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं। इन सीटों पर बड़े-बड़े चेहरे, कद्दावर नेता और दिग्गज हस्तियां चुनाव लड़ रही हैं। अपने नाम की तरह ये चेहरे क्या लोगों की पसंद बनकर उभरेंगे? इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। इन्हीं हॉट सीटों में दरभंगा जिले की अलीनगर सीट भी शामिल है। इस सीट से मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर (25) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार हैं। इस सीट पर मैथिली का मुकाबला राजद (महागठबंधन) के उम्मीदवार विनोद मिश्रा से है। अलीनगर सीट पर तीन प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

maithili Thakur

अलीनगर विधानसभा सीट 2025।

पहली बार चुनाव लड़ रही हैं मैथिली ठाकुर

मैथिली कुछ दिनों पहले भाजपा में शामिल हुईं और चुनाव के लिए पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की, उसमें उनका नाम था। मैथिली का यह पहला चुनाव है। राजनीति और चुनाव से उनका अब तक कोई नाता नहीं रहा है लेकिन टिकट मिलने के बाद उन्होंने अलीनगर का विकास करने और इसका नाम बदलकर सीतानगर करने की बात कही है। हालांकि, अलीनगर का नाम बदलने वाले उनके बयान पर विवाद भी हुआ। बयान पर विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई भी दी। मैथिली ने कहा कि अलीनगर का नाम बदलने का विचार उनका अपना नहीं थी। बल्कि यह बात केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की तरफ से आई। उन्होंने नाम बदलने का सुझाव दिया था। लोकगायिका ने कहा, 'मुझे लगा कि नाम ऐसा होना चाहिए जिसका मिथिलांचल से एक जुड़ाव हो।'

End of Feed