Pawan Singh News: काराकाट क्यों पहुंच गए पवन सिंह? उपेंद्र कुशवाहा का बिगाड़ेंगे 'खेल', समझें इस सीट का चुनावी समीकरण

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 11, 2024, 02:02 PM IST

Pawan Singh Karakat News : भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह आरा जिले से और क्षत्रिय समाज से हैं। जिले के बड़हरा प्रखंड के जोकहरी गांव में उनका परिवार रहता है। मुंबई में रहने वाले पवन सिंह अपने परिवार से मिलने आरा आते रहते हैं।

Pawan Singh Karakat News: भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह ने बुधवार को अपने एक ट्वीट से सियासी हलचल पैदा कर दी। उन्होंने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पवन सिंह का काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का फैसला सभी को हैरान कर गया। सबके मन में यही सवाल उठने लगा कि वह काराकाट से क्यों चुनाव लड़ना चाहते हैं? क्योंकि इस सीट से एनडीए की ओर से राष्ट्रीय लोक मंच के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहले से उम्मीदवार हैं। पवन सिंह भाजपा के सदस्य हैं और पार्टी के लिए चुनाव-प्रचार करते आए हैं। जाहिर है कि पवन सिंह इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरेंगे। इससे एनडीए के वोट बैंक में बिखराव होने का जोखिम रहेगा।

Pawan Singh

काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह।

आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना किया

पवन सिंह को भाजपा ने बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर इस सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि वह अपने गृह जिले आरा से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन भगवा पार्टी ने यहां से आरके सिंह पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया। पवन सिंह ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगे।

End of Feed