Haryana Elections 2024: आप और कांग्रेस में कहां बिगड़ गई बात, मसला सीट बंटवारे से ज्यादा कुछ और है?

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बात केवल सीट बंटवारे पर मतभेद से कहीं ज्यादा है। भूपिंदर सिंह हुड्डा के दबदबे वाली हरियाणा कांग्रेस शुरू से ही राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह के गठबंधन के खिलाफ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में नहीं बन पाई बात
  • सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई, 5 अक्टूबर को है मतदान
  • सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता नहीं चाहता था कि यह गठबंधन हो

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौता नहीं हो पाया। बताया जाता है कि सीट बंटवारे पर पेच फंसने की वजह से प्रदेश में यह गठबंधन आकार नहीं ले सका। गठबंधन नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने सोमवार को अपने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने कहा कि वह प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। रिपोर्टों में आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि 'कांग्रेस का एक बड़ा नेता नहीं चाहता है कि हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन हो। उस नेता के चलते दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पाई।'

Haryana Assembly Election 2024

हरियाणा में पांच अक्टूबर को होगा मतदान।

हुड्डा शुरू से ही गठबंधन के खिलाफ रहे हैं

हालांकि, विपक्ष के नेता राहुल गांधी चाहते थे कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़े। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बात केवल सीट बंटवारे पर मतभेद से कहीं ज्यादा है। भूपिंदर सिंह हुड्डा के दबदबे वाली हरियाणा कांग्रेस शुरू से ही राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह के गठबंधन के खिलाफ रही है। हालांकि, इंडिया अलायंस में एकता का संदेश देने के लिए राहुल चाहते थे कि दोनों पार्टियां मिलकर हरियाणा चुनाव लड़ें। यही नहीं, कांग्रेस नेतृत्व इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी को भी शामिल करना और उसे एक या दो सीटें देना चाहता था।

End of Feed