पटना

बिहार में अब तक 27 फीसदी कम हुई बरसात, आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

आज का मौसम बिहार, 10 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के 24 जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 27 फीसदी कम बारिश हुई है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर थम सा गया था। जिसके बाद फिर से मॉनसून एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून टर्फ यूपी और राजस्थान से होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रहा है। जिसकी वजह से बिहार के दक्षिणी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 13 सितंबर से प्रदेश के उत्तर और दक्षिणी हिस्से में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज बिहार में कैसा मौसम रहेगा।

बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना, बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, बक्सर, सारण, रोहतास, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। 11 सितंबर को भी पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश के आसार हैं। जिसके बाद 12 सितंबर को गया, जमुई, नवादाऔ बांका में भारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दरभंगा में 35.3 मिमी, सीवान में 35.2 मिमी, सुपौल में 33.4 मिमी, गया में 32.2 मिमी, औरंगाबाद में 30.4 मिमी, वैशाली में 25.6 मिमी, जहानाबाद में 21 मिमी, पटना में 19.4 मिमी और बक्सर 17.5 मिमी में बारिश दर्ज की गई। बिहार में इस मॉनसून सीजन में अब तक 27 फीसदी कम बारिश हुई है। 3 सितंबर तक सामान्य रूप से 843.8 मिमी बारिश होती है। इस अवधि में इस बार 717.3 फीसदी बारिश हुई है।

पटना में आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर में 19.4 मिमी बारिश हुई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की-फुल्की बारिश होने की भी संभावना है। पटना में इस पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article