BJP Candidate Full List: बीजेपी की पहली लिस्ट में किसका-किसका नाम है शामिल, देखिए पूरी लिस्ट यहां

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 2, 2024, 10:48 PM IST

BJP Candidate Full List in Hindi: यह तीसरी बार है जब पीएम मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2014 में उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराया था और 2019 में समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव के खिलाफ जीत हासिल की।

BJP Candidate Full List, Lok Sabha 2024 : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार को बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। जिसमें पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

BJP first list of Lok Sabha candidates

बीजेपी की पहली लिस्ट में पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल

34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल

बीजेपी ने चुनाव की तारीखों की अधिसूचना से पहले ही 195 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में पार्टी के सबसे मजबूत दावेदारों के नाम शामिल हैं, पीएम नरेंद्र मोदी, जो तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से फिर से मैदान में होंगे। सूची में 34 मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं, जिनमें 28 महिलाएं, 50 वर्ष से कम उम्र के 47 नेता और ओबीसी समुदाय के 57 सदस्य शामिल हैं। 195 में से 51 महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश से, 20 पश्चिम बंगाल से और पांच दिल्ली से हैं।

End of Feed