24 Ke Sikander: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का संग्राम जारी है। पांच चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। देश का चुनावी माहौल कैसा है, ये जानने के लिए हमने '24 के सिकंदर' नाम से नए शो की शुरुआत की है। इस सीरीज में मुनीष देवगन के साथ हर एपिसोड में मौजूद रहेंगे बेनेट यूनिवर्सिटी (Bennett University) के डीन और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजीव रत्न सिंह ( Dr. Sanjeev Ratna Singh)। डॉ. संजीव उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो अंग्रेजी मीडिया से जुड़े होने के बावजूद हिंदी पट्टी को गहराई से समझते हैं, उसकी राजनीतिक नब्ज को पहचानते हैं। देखिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ( Times Now Navbharat Digital) की स्पेशल सीरीज का पहला एपिसोड। इस एपिसोड में अमेठी, रायबरेली, पीलीभीत, दिल्ली और बिहार की सारण सीट पर चर्चा की गई। साथ ही पूरे देश में वोटर्स के मूड पर विस्तार से चर्चा की गई।
टाइम्स नाउ पर 24 के सिकंदर
