Chhattisgarh CM: कौन हैं विष्णु देव साय? जिनके हाथों में भाजपा ने सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान

Who Is Vishnu Dev Sai: भाजपा ने छत्तीसगढ़ की कमान विष्णु देव साय के हाथों में सौंपने का फैसला किया है। बतौर मुख्यमंत्री उनकी ताजपोशी की जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले आदिवासी चेहरे को सीएम बनाना भाजपा की बेहद अहम स्ट्रेटजी साबित हो सकती है। जानें कौन हैं विष्णु देव।

Vishnu Dev Sai Profile: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। विष्णु देव साय की बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी होगी। विष्णु देव साय पूर्व सीएम रमन सिंह के चहेते हैं। विष्णुदेव जशपुर जिले के कुनकुरी से विधायक हैं। भाजपा ने सूबे की कमान आदिवासी चेहरा के हाथों में सौंपी है। जानकारी के अनुसार रमन सिंह ने उनका नाम प्रस्ताव किया किया। जिसके बाद अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर समर्थन किया। वो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। नीचे पढ़िए विष्णु देव साय से जुड़ी अहम बातें।

Who is Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे विष्णु देव साय

रायगढ़ के सांसद रहे हैं विष्णु देव साय

आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा से जीते हैं। इन्हें केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का भी करीबी माना जाता है। साल 1999 से 2014 तक वो रायगढ़ से सांसद रहे हैं। साय को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्र में मंत्री बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने संगठन के पद से इस्तीफा दे दिया था।

End of Feed