कौन हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम से बंगाल की सत्ता तक… TMC छोड़ BJP का सबसे बड़ा चेहरा कैसे बने

West Bengal BJP leader profile: शुभेंदु अधिकारी के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध चुनावी घोषणाओं के अनुसार, उनकी चल संपत्ति लगभग ₹59 लाख बताई गई है और उनकी कुल शुद्ध संपत्ति लगभग ₹80 लाख है

Suvendu Adhikari political career: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अगर किसी नेता का नाम पिछले कुछ सालों में तेजी से उभरा है, तो वह है शुभेंदु अधिकारी। मौजूदा चुनावी रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है और इसके पीछे सबसे अहम चेहरा अधिकारी को ही माना जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर कोई अचानक शुरू नहीं हुआ। वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे हैं। इसी माहौल ने उन्हें जमीनी राजनीति समझने और लोगों से जुड़ने का मौका दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जमीनी स्तर से की और धीरे-धीरे संगठन में मजबूत पकड़ बनाते गए।

कौन हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम से बंगाल की सत्ता तक… TMC छोड़ BJP का सबसे बड़ा चेहरा कैसे बने

कौन हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम से बंगाल की सत्ता तक… TMC छोड़ BJP का सबसे बड़ा चेहरा कैसे बने

नंदीग्राम आंदोलन से मिली पहचान

शुभेंदु अधिकारी का असली कद 2007 के नंदीग्राम आंदोलन के दौरान बढ़ा। उस वक्त उन्होंने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। यह आंदोलन न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना और यहीं से अधिकारी की छवि एक जमीनी और आक्रामक नेता के रूप में उभरी।

End of Feed