Bihar Election First Winner: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद नतीजों आने शुरू हो गए हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में बिहार से जिस पहले नेता ने जीत दर्ज की है वो हैं, राजू कुमार सिंह। मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से राजू कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ते हुए 13 हजार वोटों से अधिक अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर राजद प्रत्याशी पृथ्वीनाथ राय रहे, इन्हें 92,800 वोट मिले हैं।
बिहार विधानसभा 2025 में जीता ये नेता
13,500 वोटों से मिली जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया जब चल रही थी, तो इसमें सबसे पहले जिस राजनेता का नतीजा आया, वह साहेबगंज सीट पर राजू कुमार सिंह का था। राजू कुमार को कुल 1,06322 वोट मिले जिसकी बदौलत वह 13,522 वोटों के अंतर से जीतने में कामयाब रहे। बता दें कि बिहार चुनाव के नतीजों में NDA को अभूतपूर्व जीत मिली है और महागठबंधन का तेजस्वी-राहुल फैक्टर नहीं चल पाया।
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8 और महिलाओं का 71.6 रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, यह 1951 के बाद का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। दो चरणों में संपन्न हुए इस चुनाव में 8.5 लाख से अधिक पोलिंग कर्मियों की तैनाती की गई थी। साथ ही 2,616 उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 1.4 लाख से ज्यादा पोलिंग एजेंट, 243 जनरल ऑब्जर्वर और 38 पुलिस ऑब्जर्वर ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की। काउंटिंग की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। राज्य के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए थे। सबसे पहले बैलेट पेपर और ETPBS यानी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम से हुई। इसके आधे घंटे के बाद EVM की गिनती शुरू हुई। फिर दोनों साथ चला। गौरतलब है कि मतगणना केंद्र पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर सभी राउंड की गिनती के बाद रिजल्ट बताते हैं।
