जब बिहार चुनाव में 72 उम्मीदवारों की जीत बदल गई हार में..., BJP के दिग्गज नेता भी थे शामिल, यूं हो गए 'Ex MLA'

बिहार विधानसभा चुनाव में 2005 ऐसा साल था जब 1 ही साल में दो बार विधानसभा चुनाव हुए थे। पहला चुनाव फरवरी 2005 में हुआ पर विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। फिर दूसरी बार इलेक्शन उसी साल नवंबर में हुआ, जानिए इस बीच क्या हुआ, जानिए दिलचस्प किस्सा....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गहमागहमी जारी है। राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक पार्टियां हर मुमकिन कोशिश में लगी हैं। पर क्या आपको पता है कि बिहार चुनाव का एक ऐसा किस्सा जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 72 विधायक चुनाव जीतने के बाद विधायक पद के लाभ नहीं ले पाए। जानिए उस दौरान ऐसा क्या हुआ था? यह बात है साल 2005 के विधानसभा चुनाव की जो फरवरी में हुए थे। उस वक्त वर्तनाम सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में JDU और BJP एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ी थी।

bihar assembly election 2005 Intresting Story

बिहार में 2005 ऐसा साल था जब एक ही साल में दो बार विधानसभा चुनाव हुए (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

वहीं आरजेडी, कांग्रेस, रामविलास पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ी थी। पर दिलचस्प बात यह कि उस चुनाव में किसी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

End of Feed