Bihar Assembly Election: प्रशांत किशोर के राजनीतिक प्रयोग का बिहार चुनावों में क्या होगा?- Video

Prashant Kishor News:प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार रहे हैं उससे पहले UN में नौकरी कर चुके हैं। प्रतिभाशाली हैं और देश-दुनिया में उनकी पॉपुलारिटी ठीक ठाक रही है।

Bihar Assembly Election: कौन कहता है कि आसमान में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों...और बड़ी तबीयत से पत्थर उछाला है बिहार में प्रशांत किशोर ने। बिहार वोट डालने जा रहा है। चंद घंटों में पहले चरण के वोट डाले जाएंगे। हफ्ते दस दिन में परिणाम आएंगे जो बताएंगे कि बिहार में प्रशांत किशोर और जन सुराज का राजनीतिक अंजाम क्या हुआ। जनता ने प्रशांत किशोर को सुना तो बहुत लेकिन क्या उनका कहा माना भी या नहीं? ये सब साफ हो जाएगा लेकिन अब जब चुनाव प्रचार थम चुके हैं। बिहार वोट करने को तैयार है। प्रशांत किशोर के इस राजनीतिक प्रयोग को ठीक से देख लेना ज़रूरी है।

PK

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार रहे हैं

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार रहे हैं उससे पहले UN में नौकरी कर चुके हैं। प्रतिभाशाली हैं और देश-दुनिया में उनकी पॉपुलारिटी ठीक ठाक रही है। नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी का उपाध्यक्ष भी बनाया था। लेकिन इस बार परीक्षा रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नहीं राजनेता प्रशांत किशोर की है। तो यह सफर बिहार के चंपारण से शुरू हुआ। महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जन सुराज ने अपना वैचारिक आधार बनाया। इसके बाद प्रशांत किशोर पदयात्रा पर निकले।

End of Feed