Congress Manifesto 2024: क्या है कांग्रेस की वो 5 गारंटी, जिसे मैनिफेस्टो की आत्मा बता रहे राहुल गांधी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2024, 09:52 PM IST

Congress Manifesto 2024: राहुल गांधी ने कहा कि यह हिंदुस्तान के चेहरे को बदलने वाला क्रांतिकारी मैनिफेस्टो है। यह हमारा नहीं बल्कि आपका, हिंदुस्तान की आत्मा का मैनिफेस्टो है।

Congress Manifesto 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हमारे मैनिफेस्टो की आत्मा हमारी 5 गारंटी में है। राहुल गांधी ने कहा कि यह हिंदुस्तान के चेहरे को बदलने वाला क्रांतिकारी मैनिफेस्टो है। यह हमारा नहीं बल्कि आपका, हिंदुस्तान की आत्मा का मैनिफेस्टो है। हमने आपके दिल की आवाज सुनकर-समझकर मैनिफेस्टो बनाया है, जो आपकी जिंदगी बदल सकता है। तेलंगाना के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है।

End of Feed