'मतदान के आंकड़े परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश', बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग से PM मोदी गदगद

West Bengal Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में वोट देने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी।

West Bengal Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में वोट देने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी और मतदान के अब तक के आंकड़ों को ''परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश'' का संकेत बताया। पीएम मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक चुनावी रैली में कहा कि निर्वाचन आयोग इस बात के लिए बधाई का पात्र है कि उसने चुनाव में हिंसा पर काफी हद तक रोक लगाई।

modi in bengal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए प्रथम चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान हुआ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के तहत 90 लाख से अधिक नाम मतदाता सूचियों से हटाये जाने के बाद यह चुनाव हो रहा है।

End of Feed