Times Now Navbharat Election Yatra: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है इस बीच, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव' को लेकर 'बंगाल यात्रा' जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर 'एंकर श्वेता भट्टाचार्य' राजनीतिक दलों की नस टटोलने के लिए 'हावड़ा' (Howrah Assembly) पहुंची हैं ग्राउंड रिपोर्ट में देखते हैं कि यहां के अहम मुद्दे क्या हैं।
हावड़ा, पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख औद्योगिक शहर और हावड़ा जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है, जो हुगली नदी के पश्चिमी तट पर कोलकाता के जुड़वां शहर के रूप में स्थित है। यह अपने ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु) और भारत के सबसे व्यस्त हावड़ा रेलवे स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है, जो 24 प्लेटफार्मों के साथ देश का सबसे बड़ा रेलवे टर्मिनल है।
हावड़ा के ऐतिहासिक महत्व की बात करें तो यह 500 साल से अधिक पुराना, यह 16वीं शताब्दी से एक प्रमुख स्थान रहा है। 1943 में निर्मित, यह बिना किसी पिलर के हुगली नदी पर बना एक अद्वितीय इंजीनियरिंग का उदाहरण है, जिसे 1965 में रवींद्रनाथ टैगोर के सम्मान में आधिकारिक तौर पर रवींद्र सेतु का नाम दिया गया।
हावड़ा स्टेशन देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र
हावड़ा स्टेशन देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केंद्र है, साथ ही विद्यासागर सेतु (दूसरा हुगली ब्रिज) भी इसे कोलकाता से जोड़ता है। वहीं हावड़ा में बेलूर मठ (रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय), बोटैनिकल गार्डन, और सांतरागाछी झील प्रमुख आकर्षण हैं।
'हावड़ा' के अहम मुद्दे क्या हैं और लोग इस चुनाव को किस तरीके से ले रहे हैं, यह सब जानने की कोशिश की, यहां देखें पूरी रिपोर्ट-
TMC ने 2021 में भारी बहुमत से जीत हासिल की
पश्चिम बंगाल विधानसभा का 2021 का चुनाव पश्चिम बंगाल में आयोजित 17वां पंचवर्षीय विधानसभा चुनाव था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की, हालांकि जनमत सर्वेक्षणों में आम तौर पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया था जो 77 सीटों के साथ आधिकारिक विपक्ष बनी।
पश्चिम बंगाल में वोटिंग कब ?
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को, जबकि 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
