बंगाल चुनाव रिजल्ट: जहां TMC समर्थकों ने की BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार की बुरी तरह पिटाई, उस कुमारगंज सीट पर कौन आगे?

Subhendu Sarkar Kumarganj Fight: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में तोराफ हुसैन मंडल (अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस) TMC के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार (भारतीय जनता पार्टी) से 7217 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Kumarganj Assembly Elections Results 2026: 23 अप्रैल 2026 को जब बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही थी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुमारगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मारपीट की थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। भाजपा के नेता ने बताया कि मतदान केंद्र के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर जा रहे थे तब ही उन्हें पीटा गया। अब जहां राज्य में वोटों की गिनती चल रही है तो इस सीट पर क्या हाल है? कौन जीत रहा है कुमारगंज सीट?

बंगाल चुनाव रिजल्ट: जहां TMC समर्थकों ने की BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार की बुरी तरह पिटाई, उस कुमारगंज सीट पर कौन आगे?

बंगाल चुनाव रिजल्ट: जहां TMC समर्थकों ने की BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार की बुरी तरह पिटाई, उस कुमारगंज सीट पर कौन आगे?

Live Updates:

कुमारगंज में TMC उम्मीदवार बहुत आगे

-अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के तोराफ हुसैन मंडल 12,536 वोटों से आगे चल रहे हैं, और उन्होंने 2026 के चुनावों में पश्चिम बंगाल के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में गिने गए कुल वोटों का 53.4% हासिल कर लिया है।

End of Feed