PM मोदी की रैली से पहले बंगाल में बवाल; जगतदल थाने के सामने भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, CISF जवान को लगी गोली

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पीएम मोदी की रैली से पहले भारी हिंसा की खबर। भाजपा विधायक पवन सिंह के घर बमबारी हुई है और फायरिंग में एक CISF जवान घायल।

West Bengal Assembly Election 2026: उत्तर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात भारी हिंसा भड़क उठी। जगतदल थाने के ठीक सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक आपस में भिड़ गए। यह झड़प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली हाई-प्रोफाइल जनसभा से महज कुछ घंटे पहले हुई है।

west bengal jagaddal clash bjp ahead modi rally

पोस्टर फाड़ने पर शुरू हुआ बवाल

पोस्टर और झंडे फाड़ने का आरोप

हिंसा की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडों को फाड़ने को लेकर हुई। जगतदल इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि TMC समर्थकों ने उनके प्रचार सामग्री का अपमान किया है। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने के सामने जमा हो गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

End of Feed