पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले EC ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। समीक्षा के बाद कई जिलों के एसपी बदले गए हैं, साथ ही उत्तर और दक्षिण बंगाल में नए एडीजी-आईजी तथा आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर में नए पुलिस आयुक्त तैनात किए गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 15 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पश्चिम बंगाल समेत सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरी तरह भयमुक्त, हिंसा मुक्त और बिना किसी प्रलोभन के कराए जाएंगे। इसी आश्वासन को लागू करने के लिए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया। आयोग ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं और राज्य सरकार को आदेश तुरंत लागू करने को कहा गया है।

west bengal cec

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed