महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन पर सीएम ममता का तीखा वार, कहा- भाजपा का पतन शुरू, सत्ता से उन्हें बेदखल कर देंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संसद में उसका "पतन" शुरू हो चुका है और यह आगे पश्चिम बंगाल में भी दिखाई देगा। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भाजपा का संसद में "पतन" शुरू हो गया है और यह पश्चिम बंगाल में भी जारी रहेगा। ममता ने 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को केंद्र द्वारा पारित कराने में नाकाम रहने के संदर्भ में यह बात कही।

CM Mamata Banerjee (File Photo: ANI)

सीएम ममता बनर्जी (फाइल फोटो: ANI)

हावड़ा के उलुबेरिया और दक्षिण 24 परगना के बरुइपुर, भंगोर और सोनारपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि परिसीमन को महिला आरक्षण से जोड़ने का भाजपा का असफल प्रयास देश और बंगाल को विभाजित करने के "असल खेल" को उजागर करता है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' असल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नहीं था, बल्कि यह देश के चुनावी मानचित्र को फिर से तैयार करने और भाजपा को सत्ता में बने रहने में मदद करने के लिए एक राजनीतिक चाल थी।

End of Feed