इलेक्शन

'महिला आरक्षण पर हमारी लड़ाई नहीं हुई खत्म', देश के नाम संबोधन से पहले विपक्षियों पर बरसे PM मोदी

PM Modi in Coimbatore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपको भरोसा देता हूं कि महिला आरक्षण पर हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है।

Image

पीएम मोदी ने कोयंबटूर में चुनावी रैली को किया संबोधित

PM Modi in Coimbatore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण को लेकर मैं अपना दुख और पीड़ा अपनों के बीच साझा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से हर राजनीतिक दल से बिल का समर्थन करने का अनुरोध किया था। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने विपक्ष को बहुत स्पष्ट रूप से कहा था कि वे इसका श्रेय ले सकते हैं, मैं तो केवल साधारण परिवारों की बहनों को संसद और विधानसभाओं में आते देखना चाहता था।

विपक्षियों पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए डीएमके और कांग्रेस सहित विपक्षियों को घेरा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का नेक प्रयास दुर्भाग्य से विफल हो गया। द्रमुक, कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने इसे घृणा और तुच्छ राजनीति के लिए निशाना बनाया। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको भरोसा देता हूं कि महिला आरक्षण पर हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि शुरुआत है, भाजपा और राजग आपके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

PM मोदी का देश के नाम संबोधन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद, मैं आज रात 8.30 PM बजे राष्ट्र के नाम अपनी बात बताने वाला हूं। इस विषय पर मैं विस्तार से बात करन वाला हूं... आज, द्रमुक के पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, उठाने के लिए कोई असली मुद्दा नहीं है। इसीलिए उन्होंने तमिलनाडु की सीटों में कमी का झूठा डर फैलाया। द्रमुक ने पहले कहा था कि वर्तमान आनुपातिक प्रतिनिधित्व को बनाए रखना चाहिए, और हमने इसका प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन उन्होंने यू-टर्न ले लिया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ते देखकर द्रमुक और कांग्रेस को क्यों परेशानी होती है? ये एक परिवार की पार्टियां चाहती हैं कि पावर उनके अपने परिवारों तक ही सीमित रहे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article