'बंगाल में जीत के बाद घुसपैठ में मदद करने वालों के खिलाफ शुरू होगी विशेष जांच..' PM Modi का ऐलान

PM Modi Rally in Birbhum: प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल के बीरभूम में एक चुनावी रैली में राज्य की सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर जमकर हमले किए, कहा- टीएमसी का 'मां-माटी-मानुष' का नारा खोखला वादा है।

West Bengal Election PM Modi Rally in Birbhum: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi Rally) ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर अराजकता फैलाने और 2022 के बोगतुई नरसंहार का जिक्र करते हुए 'महाजंगल राज' फैलाने का आरोप लगाया, जिसमें बीरभूम जिले (Birbhum) में लगभग 10 महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया था।

West Bengal Election PM Modi election rally in Birbhum

वीरभूम में PM Modi का ऐलान

प्रधानमंत्री ने कहा- टीएमसी का 'मां-माटी-मानुष' का नारा खोखला वादा है। उन्होंने कहा कि 'टीएमसी शासन के दौरान घुसपैठियों द्वारा भूमि हड़पने का मामला खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।' उन्होंने आगे कहा कि 'बंगाल में भाजपा की जीत के बाद घुसपैठ में मदद करने वालों के खिलाफ विशेष जांच शुरू की जाएगी।'

बीरभूम जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का नारा 'मां-माटी-मानुष' महज एक बयानबाजी बनकर रह गया है।मोदी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में कुटीर उद्योग का पतन हो रहा है, जबकि टीएमसी ने कच्चे बम बनाने को एक कुटीर उद्योग में बदल दिया है।' प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 2022 में बोगतुई में हुआ नरसंहार, जिसमें लगभग 10 महिलाओं और बच्चों को जिंदा जला दिया गया था, टीएमसी के 'महा जंगलराज' का प्रमाण है।

End of Feed