ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया? BJP चीफ नड्डा ने जारी किया वीडियो, TMC पर बोला हमला

JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। बता दें, जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं।

JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हमला बोला है। रविवार को वीडियो जारी कर उन्होंने एक बार फिर संदेशखाली मुद्दे पर ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने कहा, संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

JP nadda

जेपी नड्डा

बता दें, जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

End of Feed