'4 मई के बाद TMC कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा सबक',CM योगी ने दिया यूपी मॉडल का उदाहरण, बोले- सबको ठीक कर देंगे

West Bengal Assembly Elections 2026: योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और वाम दलों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने मिलकर महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डाल रही हैं। उन्होंने इसे देश की आधी आबादी का अपमान बताया और कहा कि माताएं और बहनें इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियाली बयानबाजी जोरों पर है। यहां भाजपा और टीएमसी के नेता एक दूसरे के खिलाफ खूब आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कूचबिहार में एक चुनावी रैली में टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धमकाने वालों को 4 मई के बाद “कड़ा सबक” सिखाया जाएगा।

YOHI ADITYANATH

योगी आदित्यनाथ ने ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी के कार्यकर्ता हमारे समर्थकों को डराने-धमकाने की कोशिश करेंगे,तो 4 मई (मतगणना के दिन)के बाद उनका काउंटडाउन शुरू हो जाएगा और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

End of Feed