'बंगाल को बांग्लादेश बनाने में जुटी दीदी', उर्दू में TMC के घोषणापत्र पर बवाल; BJP का आरोप- शरिया कानून वाला एजेंड़ा

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतीक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ टीएमसी चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश में है तो वहीं, भाजपा सत्ता में आने के हर संभव कोशिश कर रही है।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उर्दू में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। जिसके बाद वहां सियासी वाक युद्ध छिड़ गया है। भाजपा ने इसे भुनाते हुए सीएम ममता के इस कदम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने टीएमसी पर भाषाई और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह एजेंडा शरिया कानून से जुड़ा हुआ है और पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश जैसा बनाने की एक सोची-समझी योजना के तहत काम किया जा रहा है।

mamata Banerjee

ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला।

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा

पटना में शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने केवल उर्दू में घोषणापत्र जारी नहीं किया है, बल्कि इसके पीछे एक छिपा हुआ एजेंडा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एजेंडा शरिया कानून से जुड़ा हुआ है। वे पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश जैसा बनाने की एक सोची-समझी योजना के तहत काम कर रही हैं। राज्य के लोगों खासतौर पर हिंदू समुदाय ने उनके वास्तविक चेहरे को पहचान लिया है।

End of Feed