इलेक्शन

PM Modi in Bengal: सिलीगुड़ी में लोगों की वीडियो बनाते रहे पीएम मोदी, बोले- BJP के प्रति लोगों का उत्साह अकल्पनीय

West Bengal Assembly Election 2026: पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आदिवासी-विरोधी, महिला-विरोधी और युवा-विरोधी पार्टी है। ’टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी दी थी, तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें संसद भेजकर पुरस्कृत किया।

Image

PM Modi in Bengal: सिलीगुड़ी में लोगों की वीडियो बनाते रहे पीएम मोदी, बोले- BJP के प्रति लोगों का उत्साह अकल्पनीय

Pm Modi in Siliguri: उत्तरी पश्चिम बंगाल के शहर सिलीगुड़ी के कवाखाली मैदान में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बड़े पैमाने पर विकसित करने पर काम कर रही है, जो पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार है। लोगों से 'डबल इंजन' वाली सरकार के लिए वोट करने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल में विकास दोगुनी गति से होगा। वहीं, रैली को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने लोगों के उत्साह को देखा, ना सिर्फ देख बल्कि अपने फोन के कैमरे में भी रिकॉर्ड किया।

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, 'सिलीगुड़ी में रैली शुरू होने से पहले कुछ खास पल। BJP के प्रति लोगों का यह उत्साह अकल्पनीय है! '

'तृणमूल कांग्रेस की हार निश्चित...'

मोदी ने सिलीगुड़ी रैली में कहा, 'बंगाल के लोगों में जो ऊर्जा मैं देख रहा हूं, उससे मुझे यकीन हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस की हार निश्चित है।' उन्होंने आगे कहा, 'तृणमूल कांग्रेस ने अपने 15 साल के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मदरसों के लिए 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए, लेकिन पूरे उत्तर बंगाल के लिए पर्याप्त धन नहीं दिया गया।'

पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आदिवासी-विरोधी, महिला-विरोधी और युवा-विरोधी पार्टी है। ’टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी दी थी, तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें संसद भेजकर पुरस्कृत किया। लेकिन ’डबल इंजन’ की सरकार के साथ बंगाल में विकास की गति दोगुनी हो जाएगी।'उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय योजनाओं में बाधा डाली, 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है।

बंगाल में चुनाव

ECI द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 16 जिलों के 3.6 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र होंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article